फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मारपीट की दो घटनाओं में चार लोग घायल

Mon, 13 Nov 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों मामलों में थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। दोनों मामलों में पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पहली घटना पुरानी एलआईसी बिल्डिंग एटा चौराहे के पास हुई। जहां इको कार सवार बिल्लू यादव निवासी मुरना निधौली एटा एवं उसके तीन साथियों ने मिलकर ट्रक चालक बृजकिशोर निवासी गांव सैमरा अतीकाबाद थाना शिकोहाबाद के साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना भी इस थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी में हुई। जहां पीड़िता मोनिका की भाभी मीनू अपनी मां कुसमा देवी और दोनों भाई आकाश एवं गौरव को अपने ससुराल ले आई। जहां उपरोक्त लोगों ने पीड़िता की मां राजेंद्री देवी, मोनिका एवं पीड़िता के भाई हीरा के साथ मारपीट कर दी। जिससे तीनों के चोटें आई हैं। पीड़िता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें