फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कीटनाशक दवा युक्त दाना चुगने से चार मोर और दो तीतर मरे

Sat, 20 Jul 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह 9:30 बजे नगला पोहपी रोड के पास खेतों में चार राष्ट्रीय पक्षी मोर और दो तीतर दाना चुग रहे थे। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के अनुसार खेत में कीटनाशक दवा पड़ी हुई थी। राष्ट्रीय पक्षी मोर एवं दो तीतर ने कीटनाशक दवा युक्त दाने चुग लिए। इस वजह से चार मोर और दो तीतर मर गए। खेतों में उन्हें मृत पड़ा देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस एवं वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग से दीप्ति एवं पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरुण कुमार समेत इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस टीम मौके पर जा पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी ने मृत मोरों के शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद कीटनाशक दवा युक्त दाना चुगने से मौत होने की पुष्टि की। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सभी मृत मोरों और दोनों तीतर को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें