फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में बिस्तर पर मोमबत्ती गिरने से चार माह का बालक झुलस गया। बच्चे के रोनेे की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े तब तक बालक काफी झुलस चुका था। आनन-फानन ऑटो सेे उसे लेकर सरकारी ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक बताते हुए आगरा रेफर कर दिया।
गांव बासठ निवासी जयप्रकाश बुधवार को युवक खेत पर गए थे, वहीं पत्नी पास की दुकान पर सामान लेने के लिए गई थीं। इसी बीच घर में सो रहे चार के बच्चे सुशांत के बिस्तर पर जलती हुई मोमबत्ती गिर गई। इससे आग पूरे बिस्तर में लग गई। आग की चपेट में आने से बालक बुरी तरह झुलस गया। उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े और उसे लेकर सरकारी ट्राॅमा सेंटर पहुंच गए। यहां चिकित्सक ने परीक्षण कर उसका प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद हालत नाजुक होने पर बालक को आगरा रेफर कर दिया।