फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार बच्ची समेत चार घायल

Tue, 07 Nov 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिकोहाबाद। महिला थाने से ससुराल सदस्यों की शिकायत करके वापस लौट रहे बाइक सवार चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत सराय लोकमान निवासी पप्पी देवी (35) के पति का देहांत हो चुका है। वह अपनी तीन साल की बेटी दिव्या के साथ ससुराल में रह रही है। किसी बात को लेकर ससुराल के सदस्यों ने उसे पीट दिया। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी नगला राजाराम औरंगाबाद, शिकोहाबाद निवासी अपने भाई धर्मवीर (30) को दी। पीड़िता की बहन की बेटी संगीता (25) निवासी कृष्णा नगर शिकोहाबाद, जोकि महिला थाने में कार्यरत है। जब उसको घटना की जानकारी हुई, तो उसने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराने की सलाह दी। जिसके चलते पीड़िता अपनी बच्ची को गोद में लेकर भाई के साथ बाइक से फिरोजाबाद महिला थाने पहुंची। वहां से शिकायत करके मंगलवार को चारों ही लोग बाइक से शिकोहाबाद आ रहे थे। शाम साढे छह बजे करीब थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव रूपसपुर के नजदीक अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना में बच्ची समेत चारों लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें