झगड़ा करती दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार
टूंडला। थाना पचोखरा पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा करती दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को शांति भंग के आरोप में न्यायालय भेजा है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी निवासी मनोज देवी पत्नी मांगेलाल, देवकी पत्नी दीवान सिंह को घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा करते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं रामसनेही निवासी प्रतापपुरा को जमीन के विवाद में तथा योगेंद्र सिंह निवासी टूंडला को जमीन में खंबा लगाने को लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं सहित चारों आरोपियों को न्यायालय भेजा है। संवाद