फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑक्सीजन प्लांट का फाउंडेशन तैयार, पुराना कमरा टूटने का इंतजार

Sun, 29 Oct 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जल्द ही मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों के लिए एक और लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। पुराने भवन के कमरे की बाधा आ रही है, जिसे ध्वस्त कराने के लिए शासन और पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा गया है। मेडिकल काॅलेज में दो आक्सीजन जेनरेटर प्लांट कोरोना काल में स्थापित कराए जा चुके हैं। अब तीसरा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में पुराने प्लांट के पास ही नए प्लांट के लिए फाउंडेशन बनवाया गया है। फाउंडेशन तक टैंकर नहीं पहुंच पाएगा। बीच में एक जर्जर कमरा आ रहा है। उस कमरे को तोड़ने के लिए प्राचार्य द्वारा शासन सहित पीडब्लयूडी से पत्राचार किया गया है। प्लांट तैयार कराने में साठ लाख से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


मरीजों को मिलेगी राहत
सिस्टम में टैंकर के माध्यम से मंगाई गई लिक्विड आक्सीजन की सप्लाई को टैंक में स्टोर किया जाएगा। यहां से पाइप लाइन के माध्यम से एमसीएच विंग, वार्ड आदि जगहों पर ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। मेडिकल कालेज प्राचार्य संदीप गुप्ता ने बताया फाउंडेशन के पास एक जर्जर कमरा बना है। उसको ध्वस्त कराने के लिए पत्राचार किया गया है। कमरा ध्वस्त होते ही प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें