लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समस्याओं से अवगत कराते पूर्व विधायक शिवसिंह चकसंगठन
टूंडला। भाजपा के पूर्व विधायक शिव सिंह चक ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख मांगों का पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने टूंडला के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को महाविद्यालय का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई, ताकि क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नगर में एक सरकारी गेस्ट हाउस के निर्माण और किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भी आग्रह किया। पूर्व विधायक के साथ संजय चक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद