फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अशोक यादव सिरसागंज से लड़ेंगे चुनाव

Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अशोक यादव।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अशोक यादव ने विधान सभा का चुनाव सिरसागंज से निर्दलीय लड़ने का एलान किया है। स्टेशन रोड स्थित अपने आवास पर पूर्व मंत्री अशोक यादव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सपा ने किसानों और गरीबों के साथ अन्याय किया है। उनका मुख्य उद्देश्य चुनाव जीतने के बाद किसानों को न्याय दिलाना है। कहा कि मुलायम सिंह से राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी छीनने से अखिलेश की लोकप्रियता में कमी आई है। चुनाव होने के बाद सरकार गठन में निर्दलियों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने मुलायम और अखिलेश दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन को उन्होंने धोखा दिया। वहीं आरोप लगाया कि अखिलेश ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और मेट्रो के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को नोटबंदी का दंश झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें