फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी घी और पॉमआयल की 250 टीनों को खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया सील

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को दो लोडिंग वाहनों को रोककर देसी घी और पाम ऑयल के 250 टीन सील कर दिए हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग ने देसी घी की जांच की तो प्रथम दृष्टया मिलावट की आशंका मिली।इसके अलावा टीम ने पाम ऑयल की 100 टीन से भरे लोडिंग वाहन को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को दो लोडिंग वाहनों को रोककर देसी घी और पाम ऑयल के 250 टीन सील कर दिए हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के चलते टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इस दौरान एक ड्रावर वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिरसागंज हाईवे पर दो वाहनों को रोका। इसके लोडिंग वाहन में देसी घी की 150 टीन भरी थीं। इसे श्रावस्ती स्थित लकी ट्रेडिंग कंपनी से सिरसागंज में पोद्दार टेडिंग के लिए भेजा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने देसी घी की जांच की तो प्रथम दृष्टया मिलावट की आशंका मिली। टीम ने देसी घी का नमूना लेकर रिपोर्ट आने तक सील कर दिया।
इसके अलावा टीम ने पाम ऑयल की 100 टीन से भरे लोडिंग वाहन को रोका। टीम को देखकर ड्राइवर वाहन को छोड़कर भाग गया। इस ऑयल में भी घी की खुशबू आ रही थी। टीम ने मिलावट की आशंका पर इसे भी सील कर दिया।
विज्ञापन

मीट की दुकानों को नोटिस
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने मीट की दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खुले में बिक्री कर रहे दुकानदारों को नोटिस दिया गया।
अंडे की दुकान को किया सील
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंडे की दुकान पर चेकिंग अभियान चलाया गया। मक्खनपुर में दुकान पर चेकिंग की गई। रिजवान की दुकान पर टीम पहुंची। वह दुकान बंद भाग निकला। टीम ने दुकान को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें