फिरोजाबाद। भाजपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने शनिवार को संतनगर, रामनगर, नगला विश्रू, मोहननगर, मथुरानगर, नीबू वाला बाग, शांतिनगर, हिमायूंपुर, देवनगर, मेहतावनगर आदि क्षेत्र में गरीबों को भोजन के पैकेट आदि वितरण किए। इस दौरान नमन बंसल, लोकेश कुमार गुप्ता, शुभम सिंघल, प्रांजल, विकास दिवाकर, देवेंद्र राठौर, अनिल ठाकुर, केशव सिंह, गौरव गुप्ता आदि शमिल रहे।