फ़िरोज़ाबाद। विश्व परिवार दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने सड़क पर अपने घर वापसी कर रहे पैदल मजदूर, बाइक सवार, पद यात्रियों को खाने की पैकेट वितरण की। और बच्चों को बिस्कुट की पैकेट वितरण की पानी के पाउच की उचित व्यवस्था कराई। भाजपा नेता कृष्ण कांत शर्मा वर्तमान में जसराना विधानसभा संयोजक हैं उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के आदेश पर सभी कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और सभी को जागरूक कर रहे हैं। पैकेट वितरण करते हुए बताया कि हमारी केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार समुचित कदम उठा रही है साथ ही उनका अनुसरण सभी भाजपा पदाधिकारी कर रही है उन्होंने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए और हाथों को बार बार साबुन से होने की अपील की। इस मौके पर जसराना विधानसभा सहयोग जी के साथ भानु राजपूत, अजय कांत शर्मा, संजय चौहान, सतवंत चौहान यूनुस अली, आमीन अली, सौरभ सैंगर, राकेश ओझा, सुहेल कांत शर्मा आदि का सहयोग रहा।