फिरोजाबाद। शासन के आदेश पर आयोडीन युक्त नमक की जांच के लिए छापा मारकर दो टीमों द्वारा पांच नमूने लिए गए। अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आयोडीन युक्त नमक की जांच को दो टीमें गठित की गई थी। पहली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह ने गर्ग एजेंसी से शुद्ध नमक ब्रांड का नमूना लिया। लक्ष्मी ट्रेडर्स श्रीनगर से नमक का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविभान सिंह ने जलेसर रोड पर ककरऊ कोठी के निकट से आलोक से नमक का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने देवेश गुप्ता से शुद्ध नमक ब्रांड, रामगोपाल पंकज ब्रांड, बटेश्वर ट्रेडिंग कपंनी से निरमा नमक ब्रांड का नमूना लिया।