फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने की छापामार कार्रवाई

Fri, 22 Jan 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने नगर के होटल और मिठाई की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने मिठाई और पनीर के सैंपल भरे।  
विज्ञापन

एसडीएम डा. पंकज वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम मुख्य खाद्य निरीक्षक राजे¢द्र सिंह ने नगर में छापामार कार्रवाई की। टीम ने अनाज की मंडी स्थित सुनहरीलाल-जयकुुमार जैन की मिठाई की दुकान पर छापा मारा। टीम ने मिल्क केक व अन्य खोया से बनी मिठाइयों का सैंपल लिया। इसके बाद एटा रोड स्थित जैन स्वीट हाउस से काजू की बर्फी का सैंपल लिया गया। इसके बाद राना स्वीट हाउस वीरू हलवाई से मेवा के लड्डू का सैंपल लिया। इसके बाद आगरा रोड स्थित ठा. अमीर होटल से पनीर का सैंपल लिया गया। मुख्य खाद्य निरीक्षक ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। टीम में आलोक सिंह, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो-टूंडला में जयकुमार जैन मिष्ठान भंडार से सैंपल लेते मुख्य खाद्य निरीक्षक राजे‹द्र सिंह व अन्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें