फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घना कोहरा, शीत लहर से कांपे लोग

Tue, 06 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से आसमान में घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलने से लोग कांपते नजर आए। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
 मंगलवार को सुबह से आसमान में घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलने से लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन

सुहागनगरी में एक सप्ताह से कोहरा पड़ रहा है। सुबह से घना कोहरा होने के कारण आमजन जीवन प्रभावित हो रहा है। दुपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। कोहरे में चार पहिया वाहन रेंगते नजर आए। 11 बजे के बाद धूप निकली, परंतु गलन कम नहीं हुई। कोहरे का असर बाजार में भी देखने को मिला। बाजार जहां देरी से खुले, वहीं ग्राहक भी कम नजर आए। असहाय लोग कूड़े के ढेर पर तापते नजर आए। कई दिनों से लगातार कोहरा पड़ने के बावजूद नगर निगम व तहसील प्रशासन द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख चौराहों पर कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें