जसराना। विद्युत विभाग ने उपखंड अधिकारी मनोज बघेल के निर्देशन में कस्बा पाढ़म एवं गांवों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही चोरी से विद्युत का उपभोग करने वालों पर कार्रवाई की गई। मीटर बाईपास कर विद्युत का उपभोग कर रहे आठ लोगों पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया गया।
अवर अभियंता दिनेश कुमार मिश्रा ने विद्युतकर्मियों के साथ पाढ़म एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बकाएदारों एवं चोरी से विद्युत का उपभोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीस से अधिक लोगों के बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए। वहीं कस्बा पाढ़म में सात दुकानदारों को मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली जलाने पर चिह्नित किया गया। वहीं क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में चोरी से आटा चक्की चलती हुई मिली।
चक्की मालिक को आगे से चोरी से चक्की न चलाने की चेतवानी देते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उपखंड अधिकारी मनोज बघेल ने कहा मीटर बाईपास कर चोरी से विद्युत चोरी करने पर आठ लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है। जबकि बीस से अधिक लोगों के बकाया होने पर कनेक्शन काटे हैं।