फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बसपा प्रत्याशी के चुनाव खर्च देने में खामी, डीएम ने थमाया नोटिस

Fri, 05 Jul 2024 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह सबसे अधिक खर्च करने के बाद भी चुनाव हार गए। उन्होंने 57.81 लाख से अधिक धनराशि खर्च की। जबकि सपा सांसद अक्षय यादव 47.38 लाख रुपया खर्च करके चुनाव को जीत गए। इस लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे बसपा प्रत्याशी द्वारा सही ढंग से हिसाब नहीं दिए जाने के कारण डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने नोटिस जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को 90 लाख रुपये तक खर्च करने का अधिकार दिया था। लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा देने के लिए तीन जुलाई की तिथि निर्धारित की थी। चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा तो दे दिया था। इसका मिलान किए जाने का क्रम चलता रहा। इसमें बसपा के प्रत्याशी चौधरी बशीर ने बैंक स्टेटमेंट सहित रजिस्टर आदि उपलब्ध नहीं कराए हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी अंबरीश वाजपेयी का कहना है कि बसपा प्रत्याशी ने सही ढंग से हिसाब नहीं देने के कारण डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की ओर से उनको नोटिस दिया गया है। तीन दिन के भीतर कमियों को दूर करने की हिदायत दी है। यदि तीन दिन में नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आयोग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन



किसने कितने किया खर्च...
अक्षय यादव (सपा) -4738359.43
विश्वदीप सिंह (भाजपा)-5781880.50
चौधरी बशीर (बसपा) -1842145.00
उपेंद्र सिंह राजपूत (भाकिपपा)-194384.00
प्रेमदत्त बघेल (राउपा) -69122.00
रश्मिकांत राठौर (पसपा) -126515.00
राजवीर सिंह (निर्दलीय) -127786.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें