फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से 115 केंद्रो में कराई जाएगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिले में पांच सचल दल बनाए जाएंगे। प्रत्येक एक महिला कर्मी की तैनाती की जाएगी। हाईस्कूल के 74 हजार से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड की सुचारु परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है। कमियाें को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। - निशा अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक