शिकोहाबाद। सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घर से बाइक लेकर जा रहे झूलेलाल निवासी बहुतपुर करखा थाना नसीरपुर की बाइक रास्ते से गुजर रहे सांड से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। नाजुक हालत में बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। मनोज कुमार निवासी माधौगंज बाइक से कहीं जा रहा था। तभी वह बाइक फिसलने से हादसे का शिकार हो गया। अन्य हादसे में सुनील कुमार, संतोष निवासीगण नौशहरा एवं कुलदीप भी घायल हो गया। इन घायलों को भी उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।