फिरोजाबाद। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश के भरण पोषण के लिए पांच करोड़ रुपए की डिमांड शासन को भेजी गई है। पशुपालन विभाग एवं नगर निगम की देखरेख में संचालित सभी 42 आश्रय स्थलों पर रखे गए गोवंश के चारा प्रबंध के लिए उक्त धनराशि की डिमांड की गई है। निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए जिले में 43 आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इन केंद्रों की देखरेख नगर निगम एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से पशुपालन विभाग द्वारा की जा रही है।इन सभी केंद्रों पर रखे गए 4200 पशुओं को चारा की व्यवस्था के लिए पशुपालन विभाग ने शासन को करीब पांच करोड़ की डिमांड भेजी गई है। इसके अतिरिक्त 199 निराश्रित गोवंश को निजी संस्था व व्यक्तिओं की सुपुर्दगी में दिया गया है। इन सभी गोवंश के भरण पोषण के लिए 30 रुपए प्रति गोवंश के हिसाब से पोषण भत्ता दिया जाना है।