फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: जाली करेंसी छापने वाले पांच गिरफ्तार,  दिल्ली, आगरा, एटा, इटावा सहित कई जिलों में फैला है नेटवर्क

Tue, 10 Jan 2023 07:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को पकड़ा है। आरोपी फर्जी करेंसी छापकर बाजार में सेल करते थे। इनके कब्जे से भारी मात्रा में जाली करेंसी व सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जाली करेंसी छापने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की शिकोहाबाद थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने जाली करेंसी छापने एवं बाजार में चलाने वाले गिरोह पर्दाफास किया है। टीम ने गैंग के सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरगना पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इनके कब्जे से पुलिस ने 2.97 लाख से अधिक की नकली करेंसी, नोट छापने के उपकरण के साथ-साथ अन्य सामग्री बरामद की है। इनका नेटवर्क दिल्ली, मैनपुरी, एटा, इटावा और आगरा तक फैला हुआ है। 

विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इनामी एवं पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। शिकोहाबाद थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी तेजेंद्र उर्फ काका को गिरफ्तार किया है। टीम ने इसे मैनपुरी चौराहे से पकड़ा है। इस पर जाली करंसी छापने का आरोप है। यह गैंगस्टर मामले में जेल जा चुका है। इशके अलावा इसके 4 साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है।

इनके कब्जे से पुलिस ने 2,97,100 रुपये की जाली भारतीय करेंसी, एक लैपटॉप, प्रिंटर सहित बड़ी मात्रा में जाली नोट छापने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि गैंग का सरगना तजेंद्र उर्फ काका निवासी गुरुद्वारा सिंह साहब ब्लॉक 9 मोतीनगर थाना मोतीनगर नई दिल्ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों में फैला है इनका जाल

सहयोगियों में थाना रजावली के जवाहरपुर निवासी विक्रम सिंह जादौन, थाना टूंडला के सरस्वती नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास उर्फ विक्की बॉक्सर, आगरा थाना बाह के खटीक टोला निवासी रंजीत सिंह और कासगंज थाना ढोलना के तबालपुर निवासी नारायणदत्त शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने कहा कि सरगना ने बताया कि उनका नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। 

उन्होंने बताया कि ये लोग विगत तीन माह में 50 और 100 रुपये के पांच लाख रुपये छाप कर बाजार में खपा चुके। वर्तमान में आगरा के थाना बाह क्षेत्र के मोहल्ला खटीक टोला में नोटों की छपाई की जा रही थी। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस को इनकी तलाश 

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जाली करेंसी के मामले में आगरा थाना सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर आठ निवासी संतोष गंभीर, थाना उत्तर के नगला पान सहाय निवासी सोनू पंडित, नसीरपुर के बलारपुर निवासी रामसंत, बनारसीदास निवासी बहोरनपुर कोटला नारखी, कालीचरन निवासी मोईनउद्दीनपुर नारखी, छोटू उर्फ मामा निवासी टूंडला, अमन, रनवीर उर्फ रन्नू चौधरी शामिल हैं। इन सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें