फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार देर शाम हिमांयपुर में शराब के नशे में की जा रही अभद्रता का विरोध करने पर ज्ञानचंद और मोनू पक्ष में पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के सामने आ गए। मारपीट में ज्ञानचंद, राजीव, बंटी वहीं दूसरे पक्ष से मोनू और सोनू घायल हो गए। सूचना पर पुलिस सभी घायलों को लेकर थाने पहुंची और उनका मेडिकल कराया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष से चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।