फिरोजाबाद। मेहनताना में कटौती की मांग को लेकर शहर की दो कांच इकाइयों में उत्पन्न थर्मस रिफिल कामगारों का कार्य बहिष्कार रविवार को समाप्त हो गया। मालिकानों ने कांच श्रमिकों की मांग लीं। इसके बाद थर्मस रिफिल कारीगर दोपहर दो बजे की शिफ्ट में काम पर लौट आए।
शनिवार की सुबह की शिफ्ट में औद्योगिक आस्थान में संचालित जगदंबा ग्लास इंडस्ट्रीज और नेहा ग्लास वर्क्स में थर्मस रिफिल कारीगरों ने अचानक कार्य बहिष्कार कर दिया था। कांच रिफिल कारीगर राजेश कुमार, प्रदीप ओर सोबरन का कहना था कि मालिकानों ने पूर्व निर्धारित दैनिक मेहनताना में कटौती कर दी है। निर्धारित मात्रा से ज्यादा रिफिल तैयार करने पर मिलने वाली ईनाम की राशि भी नहीं दी जा रही है। कांच कारीगरों ने विरोध जताते हुए दोनों इकाइयों में कामबंद कर गेट पर धरना भी दिया।
शनिवार को तीनों शिफ्टों में काम लगने के बाद रविवार की सुबह से मालिकानों और श्रमिकों के बीच समझौता वार्ता का दौर शुरू हुआ। हालांकि वार्ता के दौरान सुबह की शिफ्ट में भी कामकाज ठप रहा। वहीं बाद मालिकानों द्वारा कांच रिफिल कारीगरों की मांगे मान लेने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौता के बाद कांच रिफिल कारीगरों ने दोपहर दो बजे लगने वाली दूसरी पाली में काम पर लौट उत्पादन शुरू किया। जगदंबा ग्लास इंडस्ट्रीज के संचालक प्रमोद कुमार गर्ग ने भी कारीगरों के साथ समझौता होने की पुष्टि की।