टूडला। ताइक्वांडो स्कूल दोजांग द्वारा ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से बच्चों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में पहला स्थान फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान पर आगरा के खिलाड़ियों एवं तीसरा स्थान मथुरा जिला के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि किड्स कॉर्नर विद्यालय के निदेशक डॉक्टर मयंक भटनागर ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद भी अवश्य हैं। विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब के निदेशक संदीप श्रीवास्तव ने सभी विजाताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्स मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 120 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी।