फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बारिश से पांडाल हुआ ध्वस्त, डीएम की बैठक हुई स्थगित

विज्ञापन
07, टूंडला के गांव रसूलाबाद में डीएम के आगमन को लेकर लगाया मंच  संवाद
विज्ञापन
टूंडला। यमुना तलहटी क्षेत्र के गांव ठार बल्दी में बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए बुधवार दोपहर होने वाली डीएम की बैठक भारी बारिश के चलते स्थगित हो गई। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार बल्दी में डीएम रमेश रंजन ने अधिकारियों को बुधवार तीन बजे बाढ़ को देखते हुए बुलाया था। तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत निगम, खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के साथ ग्रामीणों को हर आपदा से बचाने के लिए चर्चा करना वाले थे, किंतु भीषण बारिश की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में ग्रामीणों को जहरीले सांप, कीड़े से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंटी वेनम, एंटीलार्वा व अन्य दवाओं को बाढ़ रहित चौकियों पर पहुंचा दिया है। वहीं, उपपशुचिकित्साधिकारी की ओर से पशुओं के लिए दवाएं पहुंचा दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें