टूंडला। घर से खेताें पर घूमने निकल किसान की कुएं में गिरकर मौत हो गई। देर रात्रि तलाश करने पर उसका शव कुएं में मिला। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी जादी निवासी 28 वर्षीय किसान हरिओम मंगलवार शाम पांच बजे करीब घर से खेतों पर जाने की कहकर निकला था। जब वह काफी समय बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। उसकी गांव से लेकर खेतों तक तलाश की। ग्रामीणों ने खेत स्थित एक कुएं में टाॅर्च से देखा तो वह दिखाई दिया। देर रात्रि ग्रामीणों ने हरिओम को कुएं से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अविवाहित था तथा वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पुत्र की मौत पर पिता शिवसिंह का रोते हुए बुरा हाल था। थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि युवक की कुएं में गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।