टूंडला। रेल प्रशासन ने आगामी सर्दियों में कोहरे के चलते ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं आंशिक निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया है। प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार और ट्रेन नंबर 12987 सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार व रविवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12505 नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार व रविवार तथा ट्रेन नंबर 12506 नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 15483 महानंदा एक्सप्रेस बुधवार व रविवार और ट्रेन नंबर 15484 महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार व सोमवार को दिसंबर से फरवरी तक निरस्त रहेगी।