फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मक्खनपुर में डेयरी चोरी का 8 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

सार

मक्खनपुर के जेवड़ा तिराहे पर स्थित कृष्णा डेयरी में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है। इससे स्थानीय लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मक्खनपुर। थाना क्षेत्र में जेवड़ा तिराहे पर स्थित एक कृष्णा डेयरी में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस 8 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


जेवड़ा तिराहे पर स्थित विमलेश यादव की कृष्णा डेयरी में घटना हुई थी। डेयरी संचालक के पुत्र पवन कुमार यादव के अनुसार यह इलाका मुख्य बाजार से सटा हुआ है और बैंक ऑफ इंडिया तिराहे के पास रात भर पुलिस गश्त करती है। इसके बावजूद चोरों ने व्यस्त जेवड़ा मार्ग पर अपना काम किया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चोरों को चोरी करने के बाद शिकोहाबाद की तरफ जाते हुए भी देखा गया है। चोरी की घटना की पुष्टि होने और चोरों की दिशा मालूम होने के बावजूद 8 दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें