फोटो 01कैलादेवी मंदिर के पास प्रसाद की दुकान पर चोरी के बाद लगी भीड़। संवाद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में कैला देवी मंदिर पुलिस चौकी के पास एक प्रसाद की दुकान में घुसे चोर करीब 80 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। कैलाश नगर गली नंबर एक कोटला रोड थाना उत्तर निवासी हरिओम पोरवाल की मां राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के पास कैलादेवी प्रसाद केंद्र नाम से दुकान है। हरिओम के अनुसार, सोमवार रात वह दुकान बंद कर दुकान घर चले गए थे। देर रात चोर सरिया से शटर उठाकर अंदर घुसे और अलग-अलग डिब्बों में रखी नगदी साफ कर दी। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टेढ़ा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।