फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला विधानसभा से कटे 56,798 मतदाताओं के नाम, लिस्ट चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के संशोधन का कार्य पूर्ण होने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से नई सूची जारी कर दी गई है। बुधवार शाम से ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर बीएलओ की ओर से संशोधित सूची चस्पा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीडीओ प्रभात रंजन के अनुसार एसआईआर के बाद टूंडला विधानसभा की संशोधित मतदाता सूची बुधवार को बूथों पर चस्पा कर दी गई। टूंडला में पहले 3,82,160 मतदाता थे, लेकिन सत्यापन के बाद अब केवल 3,25,362 मतदाता ही शेष बचे हैं। कुल 56,798 लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। बीडीओ प्रभात रंजन के अनुसार, जिनके नाम कटे हैं वे पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जमा कर दोबारा नाम जुड़वा सकते हैं। किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें