फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए किया था फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एक वर्ष पूर्व पिता के साथ की गई हाथापाई का बदला लेने के लिए पुत्र ने भरे बाजार में दुकानदार पर चार दिन पूर्व तमंचे से फायर किया था। दुकानदार फायर मिस होने से बच गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बजार स्थित शिवगंगा मार्केट में गत 3 फरवरी को मनोज कुमार निवासी गांव डंडियामई को जान से मारने की नीयत से एक युवक ने तमंचे से दो बार फायर किए थे, लेकिन दोनों बार फायर मिस हो गए। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब मुखबिर की सूचना पर आरोपी को डाहिनी पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। जिसने पुलिस को अपना नाम प्रियांशु उर्फ राजभान निवासी गांव दुधरई खेड़ा थाना शिकोहाबाद बताया। पुलिस ने पकड़े गए युवक की निशानदेही पर थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दतावली के आलू के खेतों में छिपाया हुआ तमंचा एवं कारतूस बरामद कर लिया।



वर्जन

अपने पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए बेटे ने तमंचे से दुकानदार पर दो बार फायर किया था। घटना करने के बाद आरोपी ने तमंचे को अपने खेतों के समीप अन्य खेतों में छिपाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनिल कुमार सिंह

इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
फोटो-03-पकड़ा गया आरोपी प्रियांशु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें