फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिल्ली जा रहे दंपती की कार एंबुलेंस से टकराई, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह कार सवार दंपती घायल हो गए। चालक को झपकी आने के कारण उनकी कार आगे चल रही एंबुलेंस में जा घुसी। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय, शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया। सनी कुमार निवासी नरेला, दिल्ली बीते बुधवार को दिल्ली से अयोध्या अपनी पत्नी शिवानी के साथ कार से गए थे। बृहस्पतिवार को वह अयोध्या से दिल्ली जा रहे थे। कार को सनी कुमार चला रहा था। कार सवार दंपती जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 52.400 के पास सुबह दस बजे करीब पहुंचे। तभी अचानक कार चला रहे सनी को नींद आ गई। इसके चलते कार आगे चल रही एंबुलेंस में जा घुसी। दंपती घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा एवं थाना नसीरपुर पुलिस पहुंची दंपती को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने गंतव्य के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें