फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गिट्टियों से भरे डंपर ने युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। खेत से घर की ओर आ रहे समाचार पत्र विक्रेता को तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए ले जाने के दौरान गंभीर घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। डंपर चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर ही डंपर को छोड़कर फरार हो गया। थाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन



थाना पचोखरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला दल निवासी पंकज बघेल (22) समाचार पत्र बेचने का काम करता था। मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे करीब वह खेतों से पैदल घर की ओर लौट रहा था। तभी एटा की ओर से आ रहे गिट्टियों से भरे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डंपर चालक मौके पर ही डंपर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई जोकि उसे उपचार के लिए आगरा ले गए, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इस घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


फ़ोटो-02, 03, 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें