फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
तालाब में डूबे युवक की तलाश करते लोग। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक तालाब में डूब गया। लोगों ने उसे बचाने के लिए आवाजें लगाई, लेकिन तब तक युवक तालाब में समा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। हिमांयुपुर निवासी धर्मेंद्र (25) शुक्रवार को मोहल्ले के ही गणेश विसर्जन यात्रा में लालऊ स्थित तालाब पर गए थे। जहां पूजा-अर्चना के बाद गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। तभी अचानक धर्मेंद्र तालाब में पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। उन्होंने अपने बचाव में काफी हाथ पांव मारे, लेकिन देखते ही देखते धर्मेंद्र तालाब में समा गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि तालाब की गहराई 8 से 10 फीट होगी। युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें