फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संपत्ति विवाद के बीच बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र की चौकी कठफोरी के ग्राम चिरूहली में बृहस्पतिवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग सोवरन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक पिछले कुछ समय से अपनी बेटी सीमा के पास रह रहे थे।बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद गहरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। स्थिति को स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है, लेकिन पारिवारिक विवाद को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें