फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में हंगामे पर लगाम लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में आए दिन होने वाले हंगामे और अव्यवस्थित व्यवस्था को सुधारने के लिए अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को सीएमएस डॉ. नवीन जैन और डॉ. अभिषेक ने ट्राॅमा सेंटर का निरीक्षण कर स्थितियों की समीक्षा की। उन्होंने ट्राॅमा सेंटर के स्टाफ और वहां भर्ती मरीजों से सुझाव लिए। सीएमएस ने चिकित्सकों से कहा कि इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीज का उपचार तुरंत शुरू किया जाए। किसी भी स्थिति में इलाज में देरी न हो और फाइल की प्रक्रिया उपचार प्रारंभ होने के बाद ही की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या और तीमारदारों की भीड़ के कारण कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है, इसलिए व्यवस्था को सख्त और अनुशासित बनाना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें