फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक की मौत, वाराणसी से दिल्ली आ रही थी ट्रेन

Wed, 28 Jun 2023 12:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

वाराणसी से दिल्ली आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से दिल्ली आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। यह हादसा टूंडला के पास जलेसर और पोरा के बीच हुआ है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के सहपऊ इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात्रि 20.30 बजे रेलवे स्टेशन जलेसर रोड़, थाना क्षेत्र सहपऊ के निकट मानिकपुर-जलेसर रोड़ पुल के नीचे सतेंद्र बघेल पुत्र  राम प्रसाद बघेल निवासी नगला सलेम उम्र लगभग 22 वर्ष की रेलवे लाइन क्रॉस करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर मॉर्चरी भिजवाया गया है। मृतक सतेंद्र बघेल उपरोक्त आनंद विहार दिल्ली में रेलवे में संविदा पर नौकरी कर रहा था और तीन दिन पूर्व दिल्ली से अपने घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें