संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें पत्नी पर 12 लाख रुपये और जेवरात चोरी करके प्रेमी संग जाने का आरोप है। टापा खुर्द के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पूर्व भरथना चौराहा (इटावा) निवासी महिला के साथ हुई थी। आरोप है कि पत्नी राहुल नाम के एक युवक से प्रेम संबंध होने की बात कहती थी। 24 अगस्त 2026 की रात जब वह बाहर था, तब पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया और प्लॉट बिक्री के 12 लाख रुपये व सोने के पैतृक जेवरात चोरी कर ले गए। बाद में जब वह 10 अप्रैल 2026 को पत्नी को बुलाने ससुराल गया, तो पता चला कि राहुल उसे ले गया है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट के आदेश पर थाना उत्तर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की जा चुकी है। - संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी