फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिगड़ी फायर कर्मी की तबीयत, आगरा ले जाते समय टूंडला में तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो06मृतक विनय यादव का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फायर सर्विस में तैनात एक जवान की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए आगरा ले जाने के दौरान रास्ते में टूंडला में मौत हो गई।
विज्ञापन


मूल रूप से मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र के ग्राम नगला दौलत (लाखन मऊ) निवासी विनय यादव (43) बिधूना फायर स्टेशन पर तैनात थे। बुधवार शाम जब वे जीने की सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी अचानक अचेत होकर गिर पड़े। साथी जवानों ने विनय यादव को तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, वहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से आगरा ले जाते समय टूंडला के निकट उनकी स्थिति और अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फिरोजाबाद ट्राॅमा सेंटर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तर थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। विनय यादव पिछले दो वर्षों से बिधूना में तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी संगीता अपने एक बेटे और दो बेटियों के साथ शिकोहाबाद में रहती हैं। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिजन रोते-बिलखते ट्राॅमा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें