फिरोजाबाद। निगम के दो वार्ड में लगभग 57.96 लाख की लागत से नवीन सड़क, नाली व ड्रेनेज सिस्टम का कार्य कराया जाएगा। महापौर ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नगर सृजन एवं एन-कैप के तहत होने वाले कार्यों का शुभारंभ किया।वार्ड संख्या 34 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के जरिए कच्ची गलियों में सीसी एवं गंदे पानी की निकासी को नाली व ड्रेनेज सिस्टम लगाए जाएंगे। श्रीराम कॉलोनी होने वाले कार्य पर करीब 31.14 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 29 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत कच्ची गली व सड़क को पक्का कराया जाएगा। प्रमुख सड़क के दोनों ओर पौधरोपण एवं ट्रीगार्ड लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य पर करीब 26.82 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रीय पार्षदों व गणमान्यों की मौजूदगी में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।महापौर ने मौके पर मौजूद अफसरों व क्षेत्रीय लोगों को कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने व गड़बड़ी मिलने पर तत्काल सूचित किया जाने की हिदायत दी। इस दौरान पार्षद सत्येंद्र कुमार,धर्मपाल राठौर आदि मौजूद रहे।