फोटो-06 आर-कांग्रेस के मैनपुरी प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग को पुलिस ने रखा हाउस अरेस्ट। स्रोत स्वय
फिरोजाबाद/जसराना। जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील जसराना पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिला महासचिव योगेश कुमार बीटू यादव और ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत यादव ने कहा कि छात्रों पर दमनकारी नीति लोकतंत्र की हत्या है। मांगें न पूरी होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहीं, प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश निधि गर्ग, शफात खान राजू, सपा प्रवक्ता नीरज यादव और सोनू बघेल समेत कई नेताओं को घर पर ही बंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। संवाद