फिरोजाबाद। बीएसएफ में तैनात एक जवान की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। वह दिल्ली में तैनात है। घर आते समय उसकी तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।थाना लाइनपार के ढोलपुरा निवासी संजीव कुमार यादव (47) बीएसएफ जवान था। परिवारीजन ने बताया कि संजीव छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आ रहा था। वह दिल्ली से बस से आया। कुबेरपुर जनपद आगरा वह बस से उतरकर घर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान सीने में दर्द होने लगा। फोन पर सूचना पाकर परिवार के लोग कुबेरपुर पहुंचकर उसे फिरोजाबाद लेकर आए। यहां उसे प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया।