फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एंबुलेंस न मिलने से घंटों पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर में प्राइवेट एंबुलेंसों की हड़ताल के चलते बृहस्पतिवार को एक युवक के शव को घंटों इंतजार करना पड़ा। मामला सरकारी ट्राॅमा सेंटर में देखने को मिला। सीएमओ के आदेश के बाद शव को गंतव्य स्थान पर पहुंचाने को एंबुलेंस (शव वाहन) मिल सका। मैनपुरी के बेवर निवासी दिनेश कुमार (47) ब्लड कैंसर रोग से पीड़ित था। उसका इलाज नोएडा में चल रहा है। बृहस्पतिवार को परिजन उसे दिखाने के लिए सरकारी एंबुलेंस से नोएडा ले जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन परीक्षण कराने के लिए ट्राॅमा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी एंबुलेंस उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद फिरोजाबाद में चल रही प्राइवेट एंबुलेंस की हड़ताल के चलते कोई एंबुलेंस उन्हें नहीं मिली। एंबुलेंस न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद उन्होंने सीएमओ को फोन से अवगत कराया। उसके बाद सीएमओ ने एक शव वाहन उपलब्ध कराया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें