फिरोजाबाद। नगर में महाराजाधिराज धर्मराज और चित्रगुप्त महाराज की बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जलेसर रोड काली मंदिर से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ जलेसर रोड काली मंदिर से विदिशा मध्य प्रदेश से आए रघुवीर प्रसाद गोयल ने आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में शामिल रथों पर पर महाराजाधिराज धर्मराज तथा दूसरे पर चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा विराजमान थी। शोभायात्रा जलेसर रोड काली मंदिर से शुरू होकर सिनेमा चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर चौराहा पर पहुंची। यहां से बजरिया से होकर गल्ला मंडी, लोहामंडी चौराहा के साथ अग्रवाल धर्मशाला नंबर एक, चंद्रवार गेट से होते हुए राम नगर, श्याम नगर से होकर छारबाग तिराहा पर पहुंची। स्वर्गाश्रम प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान मुख्य रूप से स्वर्गाश्रम जीर्णोद्धार समिति के राकेश गोयल, रामप्रकाश लल्ला, डॉ. ध्रुव कुमार आचार्य, आलोक मित्तल, आलिंद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, भारतेंदु अग्रवाल, उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, सुनील गुप्ता, बद्रीविशाल माथुर, सुनील शर्मा, प्रमोद राजौरिया, शंकर गुप्ता, महावीर गोयल, गिर्राज गोयल, सतीश गोयल, कन्हैयालाल अग्रवाल, हरिओम वर्मा, अजीत अग्रवाल, प्रकाशचंद्र गुप्ता शामिल थे।