फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : कान्हा सेवा समिति एक जनवरी को गाजे-बाजे के साथ नगर में निकालेगी लड्डू गोपाल खाटू श्याम व राधाकृष्ण की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कान्हा सेवा समिति एक जनवरी को नगर के सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की पालकी, खाटू श्याम एवं राधाकृष्ण की शोभायात्रा निकालेगी। विशेष आकर्षण का केंद्र देवेश जयपुरिया की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

कान्हा सेवा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार जैन श्रेयांश ने अग्रवाल धर्मशाला नंबर एक पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि समिति के द्वारा प्रतिवर्ष लड्डू गोपाल की पालकी के साथ खाटू श्याम व राधाकृष्ण की झांकी पिछले 12 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। एक जनवरी रविवार को समिति की ओर से नगर के सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी।
मां राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के सामने समाप्त होगी। मुख्य आकर्षण देवेश जयपुरिया की प्रस्तुति होगी। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, अशोक बघेल, सतीशचंद्र अग्रवाल, उमेशचंद्र शुक्ला, प्रकाश गर्ग मोनू, मनोज शर्मा, विकास गर्ग, गौरव गोयल, सुमित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें