फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नकली नोट को छापने का बड़ा केंद्र है फिरोजाबाद

Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फ़िरोजाबाद। कभी चोरी के वाहन काटने में आसपास के जिलों में मशहूर फिरोजाबाद के बदमाशों ने समय के साथ अपने व्यापार भी बदले हैं। पिछले 4 सालों में नकली नोट को छापने व खपाने में फिरोजाबाद के कई लोगों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

जनवरी में पुलिस ने लाखों के नकली नोटों को बाजार में खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसमें टूंडला का गैंगस्टर विक्की बाक्सर के कब्जे से उपकरण के अलावा 2.97 लाख रुपये की नकली नकदी पकड़ी गई थी। दो साल पहले वह शिकोहाबाद में भी पकड़ा गया था। फिरोजाबाद में नकली नोट का काम नई दिल्ली मोतीनगर निवासी मास्टरमाइंड तेजेंद्र उर्फ काका कुछ लोग के साथ कर रहा था। तेजेंद्र उर्फ काका को 2021 में शिकोहाबाद पुलिस ने नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरवरी 2022 में जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा नकली नोट छापना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे दोबारा करीब तीन लाख के नकली नोट के साथ पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया था।
कुछ समय पहले ही फिरोजाबाद के समाजवादी पार्टी के नेता के पुत्र जीशान सिद्दीकी को इटावा पुलिस ने नकली नोटों के साथ पकड़कर जेल भेजा था। जीशान नकली नोट को चलाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें