फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : हिंदूवादी संगठन ने फूंका पाक पीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हिंदू विधवा की वीभत्स तरीके से हत्या के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। वाहिनी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

पाकिस्तान में हिंदू विधवा महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इससे लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिंदू विधवा महिला की हत्या के विरोध में पाक प्रधानमंत्री शहनवाज शरीफ का पुतला फूंका। थाना रसूलपुर के समीप कार्यकर्ताओं ने पाक सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
पुतला दहन करने वालों ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की भी मांग की है। पुतला दहन करने वालों में ह्देश शर्मा, सतीश बाबा, विपिन बित्थरिया, अभय पाठक, राहुल गर्ग, हिमांशु गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, दीनानाथ जैन और राजकुमार राठौर एवं राजेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें