फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्थापना दिवस पर दस दिवसीय आयोजित होगा फिरोजाबाद महोत्सव, विभिन्न कार्यक्रम होंगे

Wed, 21 Dec 2022 03:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद महोत्सव 10 दिन तक चलेगा। इस दौरान दिन में और रात्रि में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। शिल्प एवं व्यापार मेला, ख्याति प्राप्त और बॉलीबुड कलाकारों के कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
फिरोजाबाद जनपद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में जिला प्रशासन और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग पहली बार 27 जनवरी से लेकर पांच फरवरी तक फिरोजाबाद महोत्सव का आयोजन पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान में आयोजित करेगा।

विज्ञापन


डीएम रवि रंजन की अध्यक्षता में गठित जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद उपाध्यक्ष एसएसपी आशीष तिवारी, सीडीओ दीक्षा जैन, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, सदस्य सचिव पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, सदस्य संयुक्त सचिव जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर के साथ रूपरेखा तैयार की गई है। मंडलीय पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने महोत्सव की सभी तैयारियों को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरी रूप रेखा प्रस्तुत की।

दस दिवसीय महोत्सव में दिन में और रात्रि में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। शिल्प एवं व्यापार मेला, ख्याति प्राप्त और बॉलीबुड कलाकारों के कार्यक्रम होगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, मुशायरा, सांस्कृतिक, भजन संध्या कार्यक्रम, दो दिवसीय रामायण कॉनक्लेव का आयोजन होगा। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है। महोत्सव में सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी, औद्योगिक इकाइयों की स्पांसरशिप आमंत्रित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें