फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : कोहरे में हादसे रोकने के लिए वाहन चालकों को किया जागरूक

विज्ञापन
हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की चेकिंग के साथ वाहनों के पीछे सफेद पट्टी लगवाते यातायात प्रभारी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोहरे में होने वाले हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक करने का काम किया। जिले से गुजरने वाले वाहनों के साथ पार्किंग स्थलों पर खड़े वाहनों में रेडियम की पट्टियां लगवाने का किया गया। ताकि कोहरे के बीच गाड़ी साफ दिखाई दे सके।
विज्ञापन

घने कोहरे के बीच जमी से आसमान तक सफेद चादर तनने के बाद वाहन दिखाई नहीं देते। इसके कारण हादसे होने की संभावना अधिक रहती है। इन हादसों को रोकने की दिशा में पहल करते हुए यातायात पुलिस ने हाईवे के साथ ही सिंगल रूटों पर रोड के किनारे खड़े होेने वाले वाहनों को हटवाने का काम किया।
वाहनों के चालकों से कहा कि वह कोहरे के बीच रात में कभी रोड के किनारे वाहनों को खड़ा नहीं करें। क्योंकि इससे हादसे होने की प्रबल संभावना रहती है। यदि किसी चालक द्वारा रोड के किनारे वाहन को खड़ा किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी गगन गौड़ ने बताया एक दिसंबर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान 22 दिसंबर को जिले भर में अभियान चलाकर 5457 ऐसे वाहनों के चालान किए हैं, जो सड़क और हाईवे पर खड़े मिले थे। टूंडला व कठफोरी टोल पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए रात में लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात सुरक्षा संबंधी ऑडियो को चलाकर जागरूक किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने वाहन स्वामी और चालकों को निर्देश दिए हैं कि वह वाहनों पर रेडियम पट्टी लगवा लें। इससे रात के समय कोहरे में हादसों से बचा जा सके और कोहरे में वाहन चलाने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें