फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई बाइक रैली - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 25 नवंबर को तिलक कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सीएम की जनसभा में पहुंचने की अपील की। 24 नवंबर को भी बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ जलेसर रोड स्थित दीक्षित मार्केट पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली दीक्षित मार्केट से शुरू हुई। विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रैली गांधीपार्क पर समाप्त हुई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि 25 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने के साथ करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। रैली में पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, श्रीनिवास शर्मा, राम नरेश कटारा, अनुपम शर्मा, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, अंकित तिवारी, राजेश झा, हिमांशु, विकास, अनिरुद्ध, गौरव, आकाश, रोहित शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें