फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : गांव दौलतपुर में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़, लोगों में आक्रोश नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। नववर्ष की सुबह कुछ लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। गांव दौलतपुर में ग्रामसभा की भूमि पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में आंबेडकर अनुयायी एकत्रित हो गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नई प्रतिमा लगवाने की मांग पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी। पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर नई प्रतिमा लगवाने के साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव दौलतपुर में ग्रामसभा की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। रविवार सुबह ग्रामीण जब उधर से गुजरे तो प्रतिमा टूटी देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
सीओ टूंडला प्रवीन कुमार तिवारी के साथ थानाध्यक्ष टूंडला प्रदीप कुमार सिंह के साथ थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय के साथ थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। लोगों की मांग थी कि नई प्रतिमा के साथ ही जिस स्थान पर प्रतिमा लगी है, वहां पर बाउंड्री कराई जाए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को अश्वासन देकर नई प्रतिमा लगवाने के साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर बुलाकर ग्रामसभा की भूमि की नापतौल करा दी। तब लोगों का आक्रोश शांत हो सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि नई प्रतिमा लगवाने के साथ ही रंजीत की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें